भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान रियान पराग यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग करते दिखाई दिए। क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही रियान पराग हमेशा यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करते दिखाई देते हैं।
आईपीएल 2025 में रियान पराग का प्रदर्शन
रियान पराग को संजू सैमसन की चोट के बाद राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि RR टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है। मेन इन पिंक ने 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 9 हार हासिल की हैं।
Bc itni acchi toh ye batting bhi nahi krta jitni acchi gameing kr raha hai 🤣
Riyan parag playing valorent ⤵️ pic.twitter.com/lz9UAtOiPh
— 𝐀𝐬𝐡 (@FristSlip) May 11, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पराग ने छह गेंदों में लगातार छह छक्के मारकर सुर्खियां बटोर लीं, लेकिन टीम को 1 रन से हार मिली। रियान ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए, जो उनके आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर है।
पराग ने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 377 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के अभी चेन्नई और पंजाब के खिलाफ दो मैच बाकी हैं।