रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हराया। एमएस धोनी की टीम 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 211 रन ही बना पाई। RCB ने पहली बार आईपीएल सीजन के दोनों मैचों में CSK को हराया है।
बेंगलुरु की जीत के विस्फोटक बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड सबसे बड़े हीरो रहे, उन्होंने 378.57 की स्ट्राइक रेट से 14 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इस बार रोमारियो शेफर्ड ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल में वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुमार हो गए हैं।
रोमारियो शेफर्ड ने संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया
रोमारियो शेफर्ड आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2018 में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया था, और 2022 में पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया था। भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी, इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 17 गेंदों में क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज आईपीएल में (गेंद के हिसाब से)
13 – यशस्वी जयसवाल बनाम KKR, 2023
14 – केएल राहुल बनाम DC, 2018
14 – पैट कमिंस बनाम MI, 2022
14 – रोमारियो शेफर्ड बनाम CSK, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज (गेंद के हिसाब से)
14 – रोमारियो शेफर्ड बनाम CSK, 2025
17 – क्रिस गेल बनाम PWI, 2013
18 – फाफ डु प्लेसिस बनाम GT, 2024
19 – रॉबिन उथप्पा बनाम PBKS, 2010
19 – रजत पाटीदार बनाम SRH, 2024