आज आईपीएल का 44वां मैच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने उनका निर्णय सही साबित किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी की, जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने कई रिकॉर्ड तोड़े
कोलकाता के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। कोलकाता के खिलाफ इस आईपीएल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 114 रनों की पार्टनरशिप की थी।
इस मैच में प्रभसिमन और प्रियांश का बल्ला जमकर गरजा। कोलकाता के खिलाफ दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। प्रियांश ने 27 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा पूरा किया, जबकि प्रभसिमरन ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया। दोनों क्रमश 69 और 83 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
23 वर्षीय बल्लेबाज प्रियांश पावरप्ले में आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने 222* रन बना लिए। इस मामले में उन्होंने पावरप्ले में 213 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया।
कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2025 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
सलामी जोड़ी | रन |
---|---|
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य | 120 |
शुभमन गिल और साई सुदर्शन | 114 |
मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम | 99 |
विराट कोहली और फिल सॉल्ट | 95 |