26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 44वां मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पिछले मैच में निराशाजनक हार झेली है। वर्तमान में, श्रेयस अय्यर की टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि अजिंक्य रहाणे की टीम 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। आगामी मैच में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
इस बीच, हम दोनों टीमों का ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है बताते हैं।
ईडन गार्डन्स के आकड़े और रिकॉर्ड
कुल मैच: 96
पहली बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 40
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 56
सबसे बड़ा स्कोर: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर: 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 49/10 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे बड़ा रन-चेज: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 18.4 ओवर में 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर डिफेंड: 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 131 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ
पहली पारी का औसत स्कोर: 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 153
पंजाब किंग्स का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड
कुल मैच | 13 |
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 9 |
पंजाब किंग्स ने जीते | 4 |
पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने जीते | 2 |
दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने जीते | 2 |
हाईएस्ट स्कोर | 262/2 in IPL 2024 |
लोएस्ट स्कोर | 119/6 in IPL 2011 |
कोलकाता नाइट राइडर्स का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड
कुल मैच | 93 |
जीते | 53 |
हार | 39 |
टाई | 0 |
नो रिजल्ट | 0 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 261/6 बनाम पंजाब किंग्स |
लोएस्ट टीम टोटल | 108/10 बनाम मुंबई इंडियंस |
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच का परिणाम
15 अप्रैल को इसी सीजन में चंड़ीगढ़ में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का अंतिम मैच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 15.3 ओवरों में 111 पर सिमट गई। कोलकाता की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवरों में 95 पर ऑल-आउट गई। श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल इतिहास में लोएस्ट टोटल डिफेंड कर इतिहास रचा। चार ओवर में 28 रन देकर युजवेंद्र चहल ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।