लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स इस समय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का शानदार मैच खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अभी तक आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 मैच में 5 जीत और 3 हार दर्ज की है। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और 10 अंक है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में सात मैच खेले हैं, इनमें से पांच में जीत दर्ज की है और टीम इस सीजन में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
मोहित शर्मा प्लेइंग XI से बाहर हुए
इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में अपनी प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव किया है। मोहित शर्मा प्लेइंग XI से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज दुश्मंथा चामीरा को टीम में शामिल किया गया है। इस सीजन में दुश्मंथा चामीरा का यह पहला मुकाबला है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की इस मैच में सेम टीम है। इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चामीरा, मुकेश कुमार