22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2025 का 40वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। LSG ने इस सीजन में अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने पांच में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। लखनऊ, राजस्थान रॉयल्स से अपना पिछला मैच 2 रन से जीतकर इस मैच में खेलने उतरेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हारी थी।
अब तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच छह मैच खेले गए हैं। जिसमें से दिल्ली ने तीन मैच जीते हैं और लखनऊ ने तीन मैच जीते हैं। साल 2025 में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई थी। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था। लखनऊ अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 06 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 03 |
दिल्ली कैपिटल्स | 03 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
दोनों टीमों का स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का फुल स्क्वाॅड
ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड
केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार