19 अप्रैल को आईपीएल 2025 में दो रोमांचक मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर पर गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हराया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया।
आइए आपको इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं ।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर खिसकी
दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक सात मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली की टीम अब दूसरी जगह पर खिसक गई है। टीम ने अभी तक खेले गए सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के बाद वह पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई है। टीम ने अभी तक आठ मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम तीसरे स्थान पर 10 अंकों के साथ है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांचवें स्थान पर 8 अंकों के साथ है।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.984 | ||
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.589 | ||
3 | पंजाब किंग्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.308 | ||
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.088 | ||
5 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | 0.446 | ||
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.547 | ||
7 | मुंबई इंडियंस | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.239 | ||
8 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.633 | ||
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.217 | ||
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.276 |