मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मैच होगा। 20 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। मुंबई इस समय तीन जीत के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि चेन्नई दो जीत के साथ अंतिम स्थान पर है। सीएसके ने दोनों टीमों के बीच इस सीजन खेले गए पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की थी।
अब आगामी मैच से पहले आपको चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल में 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 में MI और 18 में CSK ने जीत दर्ज की है। यानी कि अब तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।
मैच | 38 |
मुंबई इंडियंस | 20 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 18 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
अब तक दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पांच में MI ने और सात में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की है।
Mi vs CSK, आखिरी पांच मैचों का रिजल्ट
दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांचों मैचों में MI ने चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की