18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 34वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB ने इस सीजन में अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है, और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स की स्थिति भी कुछ ऐसी है। अब तक उन्होंने छह मैच खेले हैं, जिसमें से चार में उन्हें जीत मिली है. वे पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं और 8 अंक हैं। बेंगलुरु अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स से जीतकर इस मैच में खेलने उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में KKR को हराया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से बेंगलुरु ने 16 मैच जीते हैं और पंजाब ने 17 में जीत हासिल की है। 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी। दोनों बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच जीता था। बेंगलुरु ने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब ने दो में जीत हासिल की है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
| मैच | 33 |
| पंजाब किंग्स | 17 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 16 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाॅड
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी
