16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2025 का 32वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने छह मैच खेले हैं, अब तक दो मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। दिल्ली ,मुंबई इंडियंस से अपना पिछला मैच हारकर इस मैच में खेलने उतरेगी। साथ ही, राजस्थान ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेली।
अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 29 मैच खेले गए हैं। दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं। साल 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी। जहां दिल्ली ने 20 रनों से एक मैच जीता था। वहीं राजस्थान ने एक मैच में 12 रनों से जीता था। राजस्थान ने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की थी। वहीं दिल्ली ने दो बार जीत हासिल की है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 29 |
दिल्ली कैपिटल्स | 14 |
राजस्थान राॅयल्स | 15 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
DC vs RR: दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड
केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार
राजस्थान राॅयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड
संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे