लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट से हराया। टीम ने लगातार पांच मैचों में हार के बाद जीत हासिल की है। CSK ने 19.3 ओवरों में 167 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंदों में 26 रन की नाबाद पारी खेली। एमएस धोनी ने फिनिशिंग पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में POTM पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
एमएस धोनी ने प्रवीण तांबे को पीछे छोड़ा
एमएस धोनी ने आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 43 साल 60 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था। यही नहीं धोनी ने 43 साल 281 दिन में POTM अवॉर्ड जीता। याद रखें कि धोनी ने 2019 में आईपीएल में इससे पहले ये पुरस्कार जीता था, जब वह 37 साल के थे।
आईपीएल में POTM अवार्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट
43 साल 281 दिन – एमएस धोनी
43 साल 60 दिन – प्रवीण तांबे
41 साल 223 दिन – शेन वॉर्न
41 साल 181 दिन – एडम गिलक्रिस्ट
41 साल 35 दिन – क्रिस गेल
इस मामले में विराट कोहली की बराबरी की
एमएस धोनी आईपीएल में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 262 मैच में 19 अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, एमएस धोनी और विराट कोहली 18-18 पुरस्कारों के साथ सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड (भारतीयों द्वारा)
19 – रोहित शर्मा (262 मैच)
18 – विराट कोहली (258 मैच)
18 – एमएस धोनी (271 मैच)
16 – रवींद्र जडेजा (247 मैच)
16 – यूसुफ पठान (174 मैच)