भारतीय टीम के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और विरोधी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। कई महत्वपूर्ण मैचों में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। वर्तमान में आईपीएल 2025 चल रहा है और रोहित शर्मा के बारे में एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट सामने आई है।
रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम का स्टैंड होगा
रोहित के नाम पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े में एक स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि एमसीए ने भी इसे अप्रूव कर दिया है। यह रोहित को सम्मान देने के लिए किया गया है। रोहित के अलावा पूर्व प्रेसिडेंट अनमोल काले, शरद पंवार और अजीत वाडेकर के नाम पर भी स्टैंड बनेगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा खेल रहे हैं। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस टीम का होमग्राउंड रहा है।
याद रखें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे सफल टीमों में से एक है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी पांच बार जीती है। मुंबई फ्रेंचाइजी के अलावा यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल किया है।
रोहित अभी तक आईपीएल 2025 में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए है, लेकिन सलामी बल्लेबाज को जल्द ही अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा भी चाहेंगे कि महत्वपूर्ण मैच में शानदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाए।
मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 जीते हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और उसके चार अंक हैं।