आज 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को 9 विकेट से जीता। आरसीबी के सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंद पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।
कप्तान संजू सैमसन ने सिर्फ 15 रन बनाए। रियान पराग ने 30 रन और ध्रुव जुरैल ने 35* रन बनाए। ध्रुव जुरैल ने इस पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विराट कोहली और फिल साल्ट ने मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने अच्छी शुरुआत की और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर दबाव डाला। टीम के लिए फिल साल्ट ने 65 रन बनाए। इस पारी में फिल साल्ट ने पांच चौके और छह छक्के जड़े। विराट कोहली ने 62* रन बनाए।
इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। देवदत्त पड्डिकल ने 40* रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए एकमात्र विकेट कुमार कार्तिकेय ने हासिल किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह छह मैचों में चौथी जीत है और टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और टीम के 8 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और छह मैचों में से दो में जीत दर्ज की है।
I am come back 😎👀#RRvsRCB #ViratKohli #RCBvsRR pic.twitter.com/mt86ifWUFx
— 𝗕𝗢𝗨𝗡𝗖𝗘𝗥 ᵏᵈ🗡️🗡️ (@MARTINWORR) April 13, 2025
Phil salt can eat whole CSK batting line-up for breakfast.❣️#RRvsRCB pic.twitter.com/v5CS2Zdaa7
— Mr. Max (@MONUsx7) April 13, 2025
Phil Salt & Virat Kohli 🥵♥️ pic.twitter.com/XW7IaMbVtw
— Ayush (@itsayushyar) April 13, 2025
Riyan parag the most overrated player 😂
— Srikar Rebel (@SrikarRebel8) April 13, 2025
Riyan Parag after dropping that catch of Kohli 😌 #IPL2025 pic.twitter.com/MjVLGNsAsi
— ಹರ್ಷ (@grharsh) April 13, 2025
Riyan Parag के लिए कोई इतना रिस्क कैसे लें सकता हैं यार 🥹🥹🥹🤔 pic.twitter.com/As7klE20wD
— Anurag 019 (@019Anurag) April 13, 2025
Riyan Parag 🤝 Virat Kohli Fielding pic.twitter.com/BQKqA36NBJ
— AVOID (@linus__05) April 13, 2025
Riyan Parag In rcb dressing room after dropping virat kohli ‘s catch ..#RCBvsRR #RRvsRCB pic.twitter.com/xtcNWMFx4n
— Gareebchacha (@gareebchacha) April 13, 2025