जारी आईपीएल सीजन के दौरान एक वीडियो बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक प्रशंसक टीम की मालिक नीता अंबानी से पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को टीम का फिर से कप्तान बनाने की गुजारिश करता हुआ नजर आ रहा है।
एक फैन ने मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी से खास गुजारिश की
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। फ्रेंचाइजी के इस निर्णय से कुछ क्रिकेट प्रशंसक खासा नाराज दिखे थे।
अब मुंबई इंडियंस टीम का एक फैन टीम की मालकिन नीता अंबानी से एक खास गुजारिश करता हुआ नजर आ रहा है। नीता इस फैन की आवाज सुनकर हाथ जोड़ते हुए मुस्कुराती हुई एक वीडियो भी वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो देखें
Man was demanding captaincy for Rohit Sharma in front of Nita Ambani. This is madness.💀 pic.twitter.com/dCbdVuQZJu
— Gems of Cricket (@GemsOfCrickets) April 13, 2025
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पिछले संस्करण में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। मुंबई ने हार्दिक की कप्तानी में खेले गए 14 मैचों में सिर्फ चार में जीत हासिल की थी, जबकि 10 में हार झेली थी। टीम ने पाॅइंट्स टेबल को 10वें नंबर पर फिनिश किया था।
मुंबई इंडियंस का अभी तक जारी सीजन में औसत प्रदर्शन रहा है। लेकिन टीम ने 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से रोमांचक जीत हासिल की है। यह जारी सीजन में मुंबई की छह मैचों में दूसरी जीत है।
मुंबई इस जीत के बाद चार अंक लिए जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। अब उसका आगामी मैच 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।