मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी टीम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया। आज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। उन्हें इस अवसर पर एमआई के दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने एक विशिष्ट जर्सी देकर सम्मानित किया।
2012 में MI के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव यह उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए और खिलाड़ियों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए। पोलार्ड, जो अब MI के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य हैं, ने सूर्या को इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक कस्टमाइज्ड जर्सी भेंट की।
सूर्यकुमार यादव को एक खास उपहार दिया गया
सूर्यकुमार यादव आज मुंबई के लिए अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं और मुंबई की टीम ने उन्हें 100 नंबर की खास जर्सी दी है। मुंबई में खेलने से पहले सूर्यकुमार कोलकाता के लिए खेल चुके हैं। वह कोलकाता के उप-कप्तान भी थे। हालाँकि, उन्होंने मुंबई के साथ सफलता हासिल की और आज इस टीम के लिए मैचों का शतक भी जमा दिया है। सूर्यकुमार से पहले सात खिलाड़ियों ने मुंबई के लिए 100 या इससे अधिक मैच खेले हैं।
सूर्यकुमार मुंबई के लिए आईपीएल मैचों में आठवें खिलाड़ी हैं। ये मुकाम पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कायरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और अंबाती रायडू हासिल कर चुके हैं। मुंबई ने इस अवसर पर सूर्यकुमार को 100वें नंबर की जर्सी तोहफे में दी। इस टीम के साथ वह 2019 और 2020 में आईपीएल जीत चुके हैं।
रोहित शर्मा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं
सूर्यकुमार के 100वें मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। वह लखनऊ के खिलाफ टीम में नहीं हैं क्योंकि वह चोटिल हैं। पांड्या ने टॉस के समय बताया कि रोहित को नेट्स के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। राज अंगद बावा को रोहित की जगह मुंबई के लिए डेब्यू का मौका मिला है।