मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का रोमांचक मुकाबला सोमवार, 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई ने यह निर्णय सही साबित किया और केकेआर को 16.2 ओवर में मात्र 116 रन पर ढेर कर दिया। जीत में डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार ने चार विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत हासिल की, 7.1 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से हार्दिक पांड्या बहुत खुश दिखे।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा
हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद कहा कि जीतना संतोषजनक है, खासकर घर पर। जिस तरह से हमने यह किया, एक समूह के रूप में, सभी ने अपना योगदान दिया – इससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। यहां और वहां से एक खिलाड़ी को चुनना हमेशा एक चुनौती होती है। हमारी टीम में हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ यह काफी हद तक सुलझा हुआ है।
हमने सोचा कि अश्विनी इस विकेट के बाद आकर जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह कर सकते हैं। सबसे पहले, यह सब स्काउट्स की वजह से है। MI स्काउट्स ने हर जगह जाकर इन युवा खिलाड़ियों को चुना है। हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लगा कि उसके पास वह जिप और लेट स्विंग है, उसका एक्शन अलग है और साथ ही वह बाएं हाथ का है।
उसने रसेल का विकेट जिस तरह से लिया, जो बहुत महत्वपूर्ण था। विशेष रूप से, उसकी शुरुआत, क्विंटन का कैच लेकर। एक तेज गेंदबाज को इतनी ऊंची छलांग लगाते देखना शानदार था। जैसा कि मैंने पहले कहा था, यह सभी के लिए एक अच्छा संकेत है कि हम टूर्नामेंट में अपना योगदान दें और जीत की यात्रा शुरू करें।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन में निराशाजनक रहा था
अगर पिछले सीज़न की बात करें तो हार्दिक पांड्या को इसी वानखड़े मैदान में बहुत हूटिंग मिली थी। तब वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी छोड़ आए थे और उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी। मुंबई इंडियंस के प्रशंसक इससे नाराज थे और हार्दिक पांड्या को इसका सामना करना पड़ा। यही कारण था कि हार्दिक पांड्या को मैदान और सोशल मीडिया पर जमकर गाली दी गई।
मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या दोनों ने आईपीएल 2024 में बुरा प्रदर्शन किया। जहां मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। वहीं, पांड्या ने 14 मैचों में सिर्फ 216 रन बनाए। उन्होंने 11 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 10.75 रही।