मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया है। मुंबई ने पहले अश्वनी कुमार (4/24) के शानदार गेंदबाजी की बदौलत केकेआर को 116 रनों पर ढेर कर दिया। रयान रिकेल्टन के जोरदार अर्धशतक की मदद से मुंबई ने लक्ष्य आसानी से हासिल किया। रिकेल्टनने 62 रन की पारी खेली, चार चौके और पांच छक्के लगाए।
मुंबई इंडियंस 0.309 नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है
मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की है। उन्होंने तीन मैचों में 2 अंक प्राप्त किए हैं और 0.309 नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। हार के बाद केकेआर की टीम सबसे निचले स्थान पर खिसक गई है। उसने भी दो अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन नेट रनरेट -1.428 है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले स्थान पर है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, 2-2 अंक के साथ।
IPL 2025 Points Table: यहाँ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की नवीनतम स्थिति देखें
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 2.266 | ||
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.320 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.963 | ||
4 | गुजरात टाइटंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.625 | ||
5 | पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.550 | ||
6 | मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0.309 | ||
7 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.771 | ||
8 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.871 | ||
9 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.112 | ||
10 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.428 |