गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में 29 मार्च के दिन का महामुकाबला रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। मुंबई को 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती दो झटके जल्दी लगे। मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मोहम्मद सिराज ने आउट किया, जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
रोहित शर्मा इस तरह से आउट हुए
मुंबई इंडियंस की पारी का मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। पहली गेंद पर रोहित ने एक भी रन नहीं बनाया। लेकिन अगली दो गेंदों पर उन्होंने दो चौके लगातार जड़ दिए, जिसके बाद सिराज पर दबाव आ गया। लेकिन मियां ने अपने आप को बैक किया और जबरदस्त गेंद फेंकी। जो रोहित शर्मा के डिफेंस को तोड़ते हुए सीधे स्टंप्स से टकरा गई। हिटमैन को आउट करने के बाद सिराज का जोश काफी ऊपर दिखाई दिया। रोहित चार गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हो गए।
रोहित शर्मा के आउट होने का वीडियो यहां देखें:
4, 4, 𝐖 💥#MohammedSiraj dismissed #RohitSharma for the first time in #T20s & what a way to do it!
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/VU1zRx9cWp #IPLonJioStar 👉 #GTvMI | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, & JioHotstar! pic.twitter.com/x2mnv2YWUI
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 29, 2025
मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को आईपीएल में पहली बार आउट किया है
आपको बता दें कि रोहित शर्मा को आईपीएल में मोहम्मद सिराज ने पहली बार आउट किया है। दोनों ने 11 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें रोहित ने 82.00 की औसत, 139.0 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं और सिराज ने एक बार उनका शिकार किया है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के पहले मैच में सिराज बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर के स्पैल में बिना कोई विकेट चटकाए 54 रन लुटाए थे। मुंबई के खिलाफ तेज गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह टूर्नामेंट के अंत तक इसी तरह की फॉर्म बरकरार रहना चाहेंगे।