दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 10वां मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। 30 मार्च को मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। दिल्ली ने सीजन की शुरुआत रोमांचक जीत के साथ की। उसने एक विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया और अभियान की शुरुआत की।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद अपना तीसरा मैच खेलेंगे। उनकी शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत से हुई, लेकिन दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वह विजयी होना चाहेगी।
एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम के आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड
पिच बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए संतुलित प्रतिस्पर्धा प्रदान करती है। इस मैदान पर आईपीएल इतिहास में पहली पारी का औसत स्कोर 170 है।
मैच खेले गए | 16 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 08 |
चेज करते हुए जीत | 08 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 170 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 272 |
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल | 210 |
DC बनाम SRH: प्रमुख खिलाड़ियों के बीच जंग
ट्रैविस हेड बनाम मिचेल स्टार्क
विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड का सामना आईपीएल 2025 के 10वें मैच में मिचेल स्टार्क से होगा। स्टार्क के खिलाफ हेड का रिकॉर्ड बहुत बुरा है। उनका सामना पांच बार हुआ है और चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। स्टार्क नई गेंद के साथ हेड को फिर से परेशान कर सकते हैं।
अक्षर पटेल बनाम हेनरिक क्लासेन
दिल्ली कैपिटल्स के नवागंतुक कप्तान अक्षर पटेल मीडिल ओवरों में हेनरिक क्लासेन के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे। क्लासेन भी स्पिनरों के खिलाफ अच्छा बल्लेबाजी करते हैं। वह स्पिनरों को बीच के ओवरों में अटैक करने में माहिर हैं।