चेन्नई सुपर किंग्स के महान स्पिनर नूर अहमद ने आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। नूर अहमद ने इन तीन विकेटों के साथ कुल सात विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट लिए थे। नूर ने पर्पल कैप की दौड़ में लखनऊ सुपर जाएंट्स के शार्दुल ठाकुर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके खाते में कुल छह विकेट हैं।
नूर अहमद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शार्दुल ने तीन विकेट लिए थे। जब बात ऑरेंज कैप की आती है, तो इस वक्त एलएसजी के शानदार बल्लेबाज निकोलस पूरन शीर्ष पर हैं। हम आपको बताएंगे कि इस वक्त ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन-कौन टॉप 5 में है।
IPL 2025 पर्पल कैप की लिस्ट
प्लेयर | मैच | ओवर | गेंदें | विकेट | औसत | रन |
नूर अहमद | 2 | 8 | 48 | 7 | 7.71 | 54 |
शार्दुल ठाकुर | 2 | 6 | 36 | 6 | 8.83 | 53 |
जोश हेज़लवुड | 2 | 6 | 36 | 4 | 7 | 28 |
खलील अहमद | 2 | 8 | 48 | 4 | 14.25 | 57 |
क्रुणाल पंड्या | 2 | 4 | 24 | 3 | 9.67 | 29 |
IPL 2025 ऑरेंज कैप की लिस्ट
प्लेयर | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
निकोलस पूरन | 2 | 2 | 145 | 72.5 | 258.93 | 12 | 13 |
मिशेल मार्श | 2 | 2 | 124 | 62 | 185.07 | 13 | 8 |
ट्रैविस हेड | 2 | 2 | 114 | 57 | 193.22 | 14 | 6 |
इशान किशन | 2 | 2 | 106 | 106 | 220.83 | 11 | 6 |
ध्रुव जुरेल | 2 | 2 | 103 | 51.5 | 163.49 | 10 | 6 |
आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 विकेट से हराया। इस सीजन में आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है। बेंगलुरु की टीम ने इस जीत के साथ चेन्नई का किला भी भेदने में कामयाब रही है क्योंकि उन्होंने सीएसके को अपने घर पर 17 साल बाद हराया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 196 रन बनाए, चेन्नई इस स्कोर का पीछा करते हुए 20 ओवर में 146 ही रन बना सकी।