28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 8वां मैच खेला जा रहा है। CSK ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। RCB के खिलाड़ी चेपॉक में घातक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने सिर्फ 31 रन बनाए, इस पारी से उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। किंग कोहली, आईपीएल में CSK के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
CSK के खिलाफ विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिखर धवन को पछाड़ विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच से पहले उन्हें सिर्फ पांच रन की जरूरत थी। चेन्नई के खिलाफ 29 पारियों में शिखर ने 1057 रन बनाए हैं। जबकि विराट ने 33 मैचों में 34 पारियों में 1,084 रन बना लिए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित शर्मा 35 पारियों में 896 रन बनाकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-
1084 – विराट कोहली (33 पारी)
1057 – शिखर धवन (29 पारी)
896 – रोहित शर्मा (35 पारी)
727 – दिनेश कार्तिक (31 पारी)
696 – डेविड वार्नर (21 पारी)
583 – कायरन पोलार्ड (23 पारी)
नूर अहमद के खिलाफ विराट कोहली आउट हुए
13वें ओवर में विराट आउट हुए। नूर अहमद की गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप शॉट खेला था, लेकिन गेंद सीधे डीप मिड विकेट पर रचिन रविंद्र के हाथों पर चली गई। 30 गेंदों में विराट दो चौके और एक छक्के की मदद से सिर्फ 31 रन ही बना पाए।