24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल के जारी सीजन का चौथा मैच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, दिल्ली की ओर से 20 वर्षीय विपराज निगम को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला है। आइए आपको इस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं:
विपराज निगम कौन है?
दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ी विपराज निगम को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपए में खरीदा था। 2024–25 में लेग स्पिनर ऑलराउंडर सैयाद मुश्ताक अली ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन करके चर्चा में आये थे। उसने इस सीजन यूपीकीओर से आंध्रा के खिलाफ 8 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलते हुए 157 रनों का लक्ष्य चेज किया था।
उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखकर सबको लगता है कि वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट में आने वाले समय में एक बड़ी जीत साबित हो सकते हैं।
उन्होंने अभी तक यूपी के लिए सीनियर लेवल पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। वह तीन फर्स्ट क्लास, पांच लिस्ट ए और सात टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ अच्छे प्रदर्शन भी किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्काउटिंग टीम ने उन्हें पिछले सीजन घरेलू क्रिकेट खेलते वक्त देखा, इसलिए उन्हें ट्रायल्स के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने अपने अच्छे ऑलराउंड खेल से मैनेजमेंट को प्रभावित किया।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर मैगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज्वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।