चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का तीसरा मैच खेला जाने वाला है। 23 मार्च को चेपॉक के एम. चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा। सीएसके के लिए पिछला सीजन मिला जुला रहा था। टीम लीग स्टेज के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। टीम ने 14 मैचों में सात जीत के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई थी।
मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल की थी।
आईपीएल इतिहास में दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं। दोनों ने पांच बार खिताब जीता है। वे इस सीजन में छठे बार विजेता बनना चाहेंगे। अब, आगामी मैच से पहले दोनों टीमों के बीच उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल में 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 में चेन्नई और 20 में मुंबई ने जीत दर्ज की है। यानी कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।
CSK vs MI के बीच मुकाबले में किसके नाम सर्वाधिक रन और विकेट-
सर्वाधिक रन- रोहित शर्मा- 805 रन
सर्वाधिक विकेट- ड्वेन ब्रावो- 35 विकेट
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच आखिरी पांच मैचों का रिजल्ट-
सीजन | वेन्यू | विजेता | कितने मार्जिन से जीता |
2024 IPL | मुंबई | CSK | 20 रन |
2023 IPL | मुंबई | CSK | 7 विकेट |
2023 IPL | चेन्नई | CSK | 6 विकेट |
2022 IPL | नवी मुंबई | CSK | 3 विकेट |
2022 IPL | मुंबई | MI | 5 विकेट |