मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी लगातार नेट्स में पसीना बहा रहे हैं और IPL 2025 की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को एक नए खेल का शौक लगा है, जिसे ये खिलाड़ी काफी मजे लेकर खेल रहे हैं और उसी से जुड़ा एक वीडियो भी टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
पहला मैच कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे
22 मार्च से IPL 2025 शुरू हो रहा है और मुंबई इंडियंस टीम 23 मार्च को चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। लेकिन मुंबई टीम के कप्तान यानी की हार्दिक पांड्या सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। वास्तव में हार्दिक ने IPL 2024 में भी मुंबई टीम की कप्तानी की थी, जिस दौरान उनपर तीन बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया था और नियम के अनुसार तीसरी बार जुर्माना लगाने पर एक मैच का बैन भी लगता है।
यही कारण है कि हार्दिक पर 2024 के अंतिम ग्रुप स्टेज के मैच में ये जुर्माना लगा था और मुंबई टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी, ऐसे में इस बार वो पहला मैच इस बैन के कारण नहीं खेल पाएंगे।
मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों को नया शौक चढ़ा
*मुंबई इंडियंस टीम का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
*जहां इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी क्रिकेट की जगह नया खेल खेलते हुए दिखे।
* ये खिलाड़ी पूरे जोश से Pickleball खेलते हुए दिखाई दिए।
* तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर सहित कई खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दिए।
ये वीडियो मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों का सामने आया है
View this post on Instagram
टीम का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है
View this post on Instagram
IPL 2025 के लिए कुछ इस प्रकार है मुंबई की टीम
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब-उर-रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर।