आईपीएल का 18वां सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। फैंस 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सीजन का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डन पर आईपीएल 2025 का ओपनिंग मैच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में इस बार 10 टीमें भाग लेंगी और लगभग दो महीने में कुल 74 मैच खेले जाएंगे जिसमें फाइनल भी शामिल है। आगामी सीजन में देखने लायक होगा कि क्या केकेआर अपने खिताब की रक्षा कर पाती है या नहीं?
दूसरी ओर आगामी सीजन से पहले पांच टीमों ने अपने अपने कप्तान बदल लिए हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ऋषभ पंत, पंजाब किंग्स की श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स की अक्षर पटेल, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की रजत पाटीदार और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अंजिक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे।
रहाणे आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे अधिक उम्र के कप्तान हैं, लेकिन बाकी 9 कप्तानों की तुलना में उनकी सैलरी काफी कम है। रहाणे को आगामी सीजन के लिए केकेआर की कप्तानी करने के लिए सिर्फ 1.5 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं, जबकि स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत जिन्हें लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, सबसे ज्यादा सैलरी विकेटकीपर ऋषभ पंत की होने वाली है।
आईपीएल 2025 के सभी कप्तानों की सैलरी यहां देखें-
टीम | नाम | सैलरी | उम्र |
गुजरात टाइटंस | शुभमन गिल | 16.5 करोड़ | 25 साल |
लखनऊ सुपर जायंट्स | ऋषभ पंत | 27 करोड़ | 27 साल |
चेन्नई सुपर किंग्स | रुतुराज गायकवाड़ | 18 करोड़ | 28 साल |
पंजाब किंग्स | श्रेयस अय्यर | 26.75 करोड़ | 30 साल |
राजस्थान राॅयल्स | संजू सैमसन | 18 करोड़ | 30 साल |
दिल्ली कैपिटल्स | अक्षर पटेल | 16.5 करोड़ | 31 साल |
मुंबई इंडियंस | हार्दिक पांड्या | 16.35 करोड़ | 31 साल |
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | रजत पाटीदार | 11 करोड़ | 31 साल |
सनराइजर्स हैदाराबाद | पैट कमिंस | 18 करोड़ | 31 साल |
कोलकाता नाइट राइडर्स | अजिंक्य रहाणे | 1.5 करोड़ | 36 साल |