22 मार्च से आईपीएल 2025 शुरू होगा। 2022 सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। गुजरात का पिछला सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा था। सीजन शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे। फ्रेंचाइजी ने फिर शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया और उनके अंडर टीम ने 14 मैचों में से सिर्फ पांच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर जगह बनाई थी।
गुजरात ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, वाशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स को खरीदकर अच्छा काम किया है। टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उत्कृष्ट खेल देना चाहेगी। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि गिल का कप्तान के तौर पर कैसा प्रदर्शन है।
शुभमन गिल का गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने अब तक 12 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 5 में जीत और 4 में हार मिली है। 41.66 उनका विनिंग प्रतिशत है।
शुभमन गिल का गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में शुभमन ने 12 मैचों में 426 रन बनाए हैं, 38.72 की औसत और 147.40 की स्ट्राइक रेट से, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 104 रन है।
शुभमन गिल का आईपीएल में प्रदर्शन
शुभमन ने अब तक 103 आईपीएल मैचों में 3216 रन बनाए हैं, 37.84 के औसत और 135.70 की स्ट्राइक रेट से, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन है।
आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड पर भी नजर डालें
राशिद खान, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया