टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस साल अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने IND vs ENG T20I Series 2025 में अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब छकाया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और घरेलू क्रिकेट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद वरुण चक्रवर्ती अब भारतीय क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इस लेख में हम वरुण चक्रवर्ती के करियर, आंकड़े, सैलरी और नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे।
वरुण चक्रवर्ती की आईपीएल कमाई
आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया है जिससे उनके सैलरी में काफी बढ़ोतरी हुई है।
- 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने उन्हें ₹8.4 करोड़ में खरीदा।
- 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹4 करोड़ में साइन किया।
- 2022: KKR ने उन्हें ₹8 करोड़ में रिटेन किया।
- 2023: KKR ने ₹12 करोड़ में उन्हें फिर से रिटेन किया।
- 2025: KKR ने 12 करोड़ में उन्हें रिटेन किया।
वरुण चक्रवर्ती आईपीएल नेट वर्थ
आईपीएल के डेब्यू से लेकर इस साल के अंत तक उनकी आईपीएल से कुल कमाई लगभग 60 करोड़ रुपये की हो जाएगी।
वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया से कितनी सैलरी मिलती है?
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैच फीस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मिलती है।
वरुण चक्रवर्ती किस ब्रांड को प्रोमोट करते हैं
ब्रांड एंडोर्समेंट- क्रिकेट से जुड़ी कंपनियों और आईपीएल में अन्य ब्रांड्स के विज्ञापन से भी उनकी कमाई होती है। वह Loco और Asics के ब्रांड एंबेस्डर हैं।
वरुण चक्रवर्ती की कुल संपत्ति
वरुण चक्रवर्ती की कुल संपत्ति साल 2020 तक लगभग ₹40 से ₹45 करोड़ आंकी गई है। क्रिकेट से मिलने वाली सैलरी, आईपीएल अनुबंध, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य विज्ञापन डील्स उनकी आय का मुख्य स्रोत हैं।
वरुण चक्रवर्ती के पास कौन सी कार है?
वरुण चक्रवर्ती कार के शौकीन हैं और उनके पास Audi Q3 और BMW X1 है।
वरुण चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर Followers कितने हैं?
वरुण चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर 645k followers (Instagram + Twitter) हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: वरुण चक्रवर्ती का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: वरुण चक्रवर्ती का पूरा नाम वरुण चक्रवर्ती विनोद है।
प्रश्न: वरुण चक्रवर्ती कितने साल के हैं?
उत्तर: 2025 में वरुण चक्रवर्ती 33 साल के हो जाएंगे।
प्रश्न: क्या वरुण चक्रवर्ती शादीशुदा हैं?
उत्तर: हां, वरुण चक्रवर्ती शादीशुदा हैं।
प्रश्न: वरुण चक्रवर्ती की पत्नी कौन हैं?
उत्तर: नेहा खेड़कर वरुण चक्रवर्ती की पत्नी हैं।
प्रश्न: क्या वरुण चक्रवर्ती के बच्चे हैं?
उत्तर: हां, वरुण चक्रवर्ती का एक बेटा है।
प्रश्न: वरुण चक्रवर्ती के बेटे का नाम क्या है?
उत्तर: वरुण चक्रवर्ती के बेटे का नाम आत्मान चक्रवर्ती है।
प्रश्न: वरुण चक्रवर्ती किस शहर से हैं?
उत्तर: वरुण चक्रवर्ती का गृह नगर बीदर, कर्नाटक है।