22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2025 शुरू होगी। सभी टीमों को आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स भी आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 से पहले अपने मेंटर के नाम का ऐलान कर दिया है।
केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया
दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को आगामी सीजन में अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। टीम ने हर सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है।
हालांकि केविन पीटरसन के आगामी सीज़न में टीम में शामिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। दिल्ली टीम भी आगामी सीजन में काफी मजबूत दिख रही है। केविन पीटरसन की बात की जाए तो एक खिलाड़ी के रूप में वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की ओर से उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम प्रशंसकों का दिल जीता। उन्हें आगामी सीजन में एक नई भूमिका में देखा जाएगा जो उनके लिए भी काफी रोमांचक हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में सिर्फ एक बार फाइनल में जगह बनाई है। केविन पीटरसन ने 200 टी20 मैच में 5695 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल और मिचेल स्टार्क को आगामी सीजन में अपनी टीम में शामिल किया है।
यह रही दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।