24 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम में न्यूज़ीलैंड ने दो बड़े बदलाव किए हैं। प्लेइंग 11 में काइल जैमीसन ने नाथन स्मिथ की जगह ली है। वहीं रचिन रवींद्र की वापसी हुई है।
दूसरी ओर बांग्लादेश में भी दो बड़े परिवर्तन हुए हैं। तंजीद साकिब और सौम्या सरकार बाहर हैं। महमूदुल्लाह और नाहिद राणा इन दोनों खिलाड़ियों की जगह लेंगे।
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
न्यूजीलैंड:
विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के
बांग्लादेश:
तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान
NZ vs BAN: हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे मेंः
मैच | 45 |
न्यूजीलैंड ने जीते | 33 |
बांग्लादेश ने जीते | 11 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की सतह भी सपाट होने की उम्मीद है, जैसा कि कराची और लाहौर में है। बल्लेबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन सतह गेंदबाजों को कुछ मदद करेगी। पहली पारी में औसत स्कोर 217 रन है।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेल के दौरान रावलपिंडी में अच्छा मौसम होगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। खेल की शुरुआत में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सूर्य ढलने के बाद तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।