23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बहुचर्चित मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच का दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। इस समय मौजूदा फॉर्म के हिसाब से टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी है। भारत ने पाकिस्तान को पिछले दो आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में हराया है।
मेजबान पाकिस्तान ने जारी चैंपियंस ट्रॉफी में बुरी शुरुआत की; वे न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार गए। भारत ने बांग्लादेश के 6 विकेट से मात देकर शानदार आगाज किया। आइए आपको दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं-
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे मेंः
अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 135 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान ने 73 जीते हैं और भारत ने केवल 57 जीते हैं।
मैच | 135 |
भारत ने जीते | 73 |
पाकिस्तान ने जीते | 57 |
नो रिजल्ट | 05 |
टाई | 00 |
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड:
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पांच मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से तीन में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है जबकि दो में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। यानी मैन इन ग्रीन का पलड़ा यहाँ भी अधिक भारी है।
मैच | 05 |
भारत ने जीते | 02 |
पाकिस्तान ने जीते | 03 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
IND vs PAK: मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान:
उस्मान खान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), आगा सलमान, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद