19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पूरे आठ सालों के बाद टूर्नामेंट वापस लौटा है जिसके चलते प्रशंसकों में शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप-ए में हैं, जबकि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप स्टेज राउंड में सभी टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगे। ग्रुप राउंड के बाद सर्वश्रेष्ठ दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगे जिसके बाद 9 मार्च को फाइनल को खेला जाएगा। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच-2 का हाल-
भारत के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवरों में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तौहीद हर्दोय ने 118 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वहीं अक्षर पटेल ने दो और हर्षित राणा ने तीन विकेट चटकाए।
भारत ने 46.3 ओवरों में 229 रनों का लक्ष्य पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल ने 129 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। साथ ही केएल राहुल (41*) और रोहित शर्मा (41) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका
ग्रुप-ए (Group-A Points Table)
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.200 | ||
2 | भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.408 | ||
3 | बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.408 | ||
4 | पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.200 |
ग्रुप-बी (Group-B Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | साउथ अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | ||
2 | ऑस्ट्रेलिया | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | ||
3 | इंग्लैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | ||
4 | अफगानिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |