15 फरवरी, शनिवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया है। दिल्ली को 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पारी की आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन स्ट्राइक पर अरुधंती रेड्डी ने कवर के ऊपर से शाॅट लगाकर दो रन बटोरे जिससे टीम को रोमांचक जीत मिली।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 19.1 ओवर में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। लेकिन ऑलराउंडर नट सिवर ब्रंट 80* रन बनाकर नाबाद रहीं।
ब्रंट के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रनों की शानदार पारी खेली। यास्तिका भाटिया सिर्फ 11 रन बना सकी। हेली मैथ्यूज को शून्य पर अनुभवी शिखा पांडे ने मेग लैनिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में अमेलिया कर 9 रन और सजीवन सजना ने सिर्फ 1 रन का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए। शिखा पांडे ने 2 विकेट और एलिसा कैप्सी और मीनू मणि ने 1-1 विकेट हासिल किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने इसके बाद मुंबई इंडियंस से मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 43 रन और निकी प्रसाद ने 35 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई के लिए गेंदबाजी में हेली मैथ्यूज और अमेलिया कर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि शबनम इस्माइल, नट सीवर ब्रंट और सजना सजीवन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
2 GAMES, 2 THRILLERS!
THIS IS WPL BABY 😍❤️#CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/9XCKataiGS
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 15, 2025