बीकेसी में जम्मू एंड कश्मीर और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। दस साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित थे। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का बल्ला शांत है। बीसीसीआई द्वारा जारी निर्देश के बाद वह घरेलू मुकाबला खेलने उतरे लेकिन यहां भी वह कुछ कमाल नहीं कर पाए।
जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में वह 3 रन पर आउट हुए, फिर दूसरी पारी में महज 28 रन बना पाए। हिटमैन ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। एक बार फिर वह गैर जिम्मेदाराना शॉट मारकर आउट हुए। वहीं J&K के आबिद मुश्ताक ने रोहित का सुपरमैन कैच पकड़ा। जायसवाल भी दूसरी पारी में फेल रहे।
मुंबई ने अपनी पहली पारी में 120 रन बनाए। जवाब में जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाकर मुंबई पर 86 रन की बढ़त हासिल की। मुंबई की दूसरी पारी का आगाज करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने इस बार टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।
रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए
हालाँकि 14वे ओवर में युद्धवीर सिंह चरक की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में रोहित आउट हो गए। हिटमैन धीमी गेंद को पढ़ नहीं पाए और जल्दी से शॉट खेल बैठे। उनके बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगकर गेंद मिड विकेट की दिशा में आबिद मुश्ताक की तरफ गई। आबिद मुश्ताक ने एक हाथ से शानदार कैच अपनी बाईं ओर छलांग लगाते हुए पकड़ा।
Rohit Sharma gone again in early 30’s , now his fans will hype intent and shii to cope another low score knock.😭😭🫵🏻🫵🏻
Bro please retire, you’re done in this sport.
Yudhveer new owner of rohit sharma.😭🤣 pic.twitter.com/MV5S2B1mJ2— Utkarsh (@toxify_x18) January 24, 2025
अपनी 28 रनों की पारी में रोहित ने 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 35 गेंदें ही खेली। रोहित के बाद 26 के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट गए। युद्धवीर सिंह चरक ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।