सभी टीमों ने आईपीएल के हर सीजन में उत्कृष्ट क्रिकेट खेलकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अभी तक आईपीएल के इस संस्करण में भी काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है।
ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में प्रभावशाली कप्तानी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। हालाँकि, कई खिलाड़ी की कप्तानी बहुत निराशाजनक रही और आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें संस्करण के बीच में ही हटा दिया।
आज हम आपको ऐसे ही पांच आईपीएल कप्तानों के बारे में बताते हैं
1- रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा को IPL 2022 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन धाकड़ ऑलराउंडर की कप्तानी में निराशाजनक रहा और उन्होंने आठ मैच में सिर्फ दो जीत दर्ज की।
2- शिखर धवन
शिखर धवन को IPL 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का कप्तान नियुक्त किया था। हालाँकि शिखर धवन पूरे सीजन कप्तानी नहीं कर पाए इसके स्थान पर डेरेन सैमी आए। शिखर धवन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की थी।
डेरेन सैमी के कप्तान बनने के बाद शिखर धवन ने सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद टीम में बल्लेबाजी की।
3- डेविड वार्नर
जब सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के दौरान डेविड वार्नर को कप्तान के पद से हटाया, तो फ्रेंचाइजी की काफी आलोचना हुई। टीम ने डेविड वार्नर की कप्तानी में पहले हाफ में बुरा प्रदर्शन किया था।
4- अजिंक्य रहाणे
स्टीव स्मिथ के ऊपर 2018 में 1 साल का कप्तानी का बैन लगाया गया था जिसके बाद अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स टीम का कप्तान बनाया गया।
हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी काफी खराब रही थी और राजस्थान रॉयल्स को उस पूरे सीजन में काफी परेशान होते हुए देखा गया था।
5- डेविड मिलर
आईपीएल 2016 के दौरान किंग्स XI पंजाब टीम की कप्तानी पद से डेविड मिलर को हटा दिया गया था। यह निर्णय तब लिया गया जब फ्रेंचाइजी ने उनकी कप्तानी में पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की थी।
इसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर की जगह मुरली विजय को कप्तान नियुक्त किया। फिर भी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।