भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही प्रसिद्धि हासिल की। फिर चाहे बल्लेबाजी हो या विकेट के पीछे शानदार स्टंपिंग हो।
इसके अलावा एमएस धोनी ने कप्तान के रूप में भी इतिहास बनाया है। याद रखें कि एमएस धोनी, जिन्हें फिनिशिंग मास्टर कहा जाता है, ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कुछ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राफी 2013 जीतीं।
वहीं, एमएस धोनी को 9 जून को आईसीसी हाॅल ऑफ फेम में नामांकित किया गया है। भारत के लिए उन्होंने 10 हजार से अधिक वनडे रन बनाए हैं। 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले एमएस धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल खेला। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, एमएस धोनी अब केवल आईपीएल में खेलते हैं।
हम आज इस रिपोर्ट में आपको ऐसी तीन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती है। तो आइए आपको इन बातों के बारे बताते हैं:
1. कैप्टन कूल
धोनी अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में काफ्री आक्रामक खिलाड़ी थे। लेकिन जब से उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली, वह बहुत ही संयम से काम लेने लगे। विपरीत से विपरीत परिस्थिति में धोनी मैदान पर एक शांत नजर आते हैं। धोनी की इसी विशेषता की वजह से उनके प्रशंसक उन्हें कैप्टन कूल कहते हैं। धोनी का नाम सुनते ही फैंस के मन में कैप्टन कूल की छवि उभर आती है।
2. हेलीकाॅप्टर शाॅट
क्रिकेट प्रशंसकों को धोनी का नाम सुनते है हेलीकाॅप्टर शाॅट की याद आ जाती है। लेकिन हर बल्लेबाज का अपना शाॅट होता है; उदाहरण के लिए, सचिन का स्ट्रेट ड्राइव और युवराज का पुलशाॅट। लेकिन धोनी के पास हेलीकाॅप्टर शाॅट नाम का एक फेमस सिग्नेचर शाॅट है। गेंदबाज द्वारा फेंकी गई यार्कर गेंद पर धोनी इस शाॅट को खेलते हुए दिखाई देते हैं।
3. थाला
फैंस को कैप्टन कूल और हेलीकाप्टर शाॅट के अलावा धोनी का नाम सुनते ही एक शब्द याद आता है: “थाला”। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों ने धोनी को यह नाम दिया है। तमिलनाडु में धोनी को बहुत पसंद किया जाता है, जहां क्रिकेट प्रशंसक धोनी को प्यार से थाला कहते हैं। थाला का हिंदी में अर्थ होता है किसी ‘सेना का चीफ’।