राजस्थान रॉयल्स (RR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक मजबूत टीम रही है। फ्रेंचाइजी ने अपने कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर भरोसा किया है। आज हम आपको राजस्थान रॉयल्स के तीन महान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बताएंगे जो इस सीजन में सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के तीन स्टार परफॉर्मर
1) यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल को आईपीएल 2025 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। जायसवाल ने आईपीएल में 52 पारियों में 32.14 की औसत और 150.60 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 1607 रन बनाए हैं, यशस्वी विपक्षी टीम के गेंदबाजों के लिए बुरा सपना रहे हैं। उन्होंने इस दौरान दो शतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 124 है। वह टॉप आर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उनके आक्रामक स्ट्रोक प्ले और निडर दृष्टिकोण ने RR को शानदार शुरुआत दी है, जिससे बड़े स्कोर के लिए मंच तैयार हुआ है।
2) संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की है। वह 163 पारियों में 4419 रन बनाकर फ्रेंचाइजी में सबसे अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.96 है और उनकी तीन शतक के साथ राजस्थान के लिए सबसे अहम बल्लेबाजों में उनकी गिनती होती है। सैमसन ने 25 बार लीग में फिफ्टी प्लस पारियां खेली हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 119 रन है। वह राजस्थान रॉयल्स के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं क्योंकि वह पारी को संभाल सकते हैं और डेथ ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं।
3) रियान पराग
RR के पिछले सीजन में, रियान पराग मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के बैकबोन थे। उन्होंने महत्वपूर्ण रन बनाए जब टीम को उनकी जरूरत थी। उन्होंने 135.13 की स्ट्राइक रेट से 58 पारियों में 1,173 रन बनाकर कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। पराग ने छह अर्द्धशतक लगाए हैं और 84* हाईएस्ट स्कोर के साथ एक टीम के लिए एक विश्वसनीय फिनिशर बन गए हैं। उन्हें दबाव को संभालने और पारी के अंत में जल्दी रन बनाने की क्षमता ने राजस्थान की बैटिंग ऑर्डर को काफी बल दिया है।