IPL 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स पिछले 16 साल से एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। ये टीम 2022 में फाइनल में पहुंची, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पहले 9 मैचों में 8 जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी। इस सीजन में भी वह इसी तरह की शुरुआत करना चाहेंगे। हम इस लेख में उन तीन खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे जो इस सीजन में उनके लिए स्टार परफॉर्मर हो सकते हैं।
ये तीन खिलाड़ी IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए स्टार परफॉमर बन सकते हैं
1) संजू सैमसन
पिछले तीन सीजन में संजू सैमसन काफी प्रभावी रहे हैं, और टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2022 में फाइनल में पहुंचने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 2023 में प्लेऑफ्स में जगह बनाने से चूक गई और पांचवें स्थान पर रही। टीम ने फिर 2024 में प्लेऑफ्स के लिए प्रवेश किया, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंची। संजू सैमसन की टीम इस बार 2008 का रिकॉर्ड बनाना चाहेगी।
2) यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज पावरप्ले में टीम को तेजी से शुरुआत दिलाने में महत्वपूर्ण है। जायसवाल ने IPL 2024 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और इस बार भी उन पर महत्वपूर्ण दायित्व रहेगा। यशस्वी जायसवाल को हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा अगर इस सीजन राजस्थान को अच्छा प्रदर्शन करना है।
3) ध्रुव जुरेल
पिछले सीजन में फिनिशर के रूप में ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वह बड़े शॉट लगाते हैं और दबाव में भी शांत रहकर रन बनाते हैं। IPL 2025 में RR के लिए ध्रुव जुरेल एक महत्वपूर्ण फिनिशर हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर और ट्रेंट बोल्ट को जुरेल के लिए रिलीज कर दिया था। ऐसे में उनके पास इस सीजन में अपने आप को साबित करने का मौका होगा।