भारत में खेल और खिलाड़ियों का सम्मान एक महत्वपूर्ण परंपरा है और इसका एक अनूठा तरीका है खिलाड़ियों के नाम पर सड़कों का नामकरण करना। यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है और उन खिलाड़ियों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है जिन्होंने अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है। खेल जगत में, क्रिकेट का एक विशेष स्थान है और कई क्रिकेटरों को उनके योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।
तीन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर के नाम पर सड़कों का नाम रखा गया है
सुनील गावस्कर
तीन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर के नाम पर सड़कों का नाम रखा गया है। इनमें से एक सुनील गावस्कर, जिसे ‘लिटिल मास्टर’ भी कहा जाता है। गावस्कर ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है। “सुनील गावस्कर म्यूनिसिपल स्टेडियम रोड” केरल के कासरगोड में उनके नाम पर नामित है। भारत में ही नहीं पूरे विश्व में उन्हें सम्मान मिला है।
रविचंद्रन अश्विन
दूसरे क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन है, जिन्हें एक कुशल स्पिन गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाए हैं। चेन्नई में उनके सम्मान में “रविचंद्रन आश्विन स्ट्रीट” बनाई गई है। उनकी उपलब्धियों ने चेन्नई के लोगों को गर्वित किया है इसलिए यह सम्मान उन्हें दिया गया है।
अनिल कुंबले
तीसरे क्रिकेटर अनिल कुंबले हैं, जिन्हें उनकी दृढ़ता और संघर्षशीलता के लिए जाना जाता है। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। उनके गृह नगर में योगदान के कारण उनके नाम पर एक सड़क का नामकरण हुआ है। कुंबले की खेल में उनकी लगन ने उन्हें लोगों के दिलों में एक अलग स्थान दिलाया है। अनिल कुंबले के सम्मान में बेंगलुरु में एक सड़क को “अनिल कुंबले रोड” रखा गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के एक चौक को “अनिल कुंबले सर्कल” के नाम से भी जाना जाता है।